"अखिल भारतीय गुजराती बलाई (युवा संघ)" के तत्वावधान में आज राष्ट्र का पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और युवा साथियों ने एकजुट होकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ भारत माता को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण के साथ इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद लिया।
इस अवसर पर समाज की एकता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
📍 विशेष उपस्थिति: समाज के गणमान्य नागरिक, युवा संघ के पदाधिकारी "उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी बारोड़ " "उज्जैन जिला प्रवक्ता अंतर सिंह जी सोलंकी" ,"उज्जैन जिला सचिव निर्भय सिंह कालमा जी ","उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्र जी परमार ",एवं वरिष्ठजन।