प्रिय समाजजन, सादर नमस्कार 🙏 जय गुजराती बलाई समाज ✊ जब आप समाज की मोबाइल एप पर पंजीयन कर लॉगिन करते है तो सर्वप्रथम अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर आवश्यक जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट करें ताकि आपकी प्रोफाइल 100% कम्पलीट हो जाये ! प्रश्न : - प्रोफाइल अपडेट कैसे करे ? उत्तर : - जब आप लॉगिन करते है तो डेशबोर्ड पर ऊपर की और लेफ्ट कार्नर में ( उल्टे हाथ की और ऊपर कोने में ) तीन छोटी छोटी लाल रंग की एक समान लाइन है ! उस पर टच करने पर साइड बार ओपन हो जाती है जिसमे सबसे ऊपर की और आपका नाम लिखा होता है, साथ ही एक गोला ( आपके फ़ोटो को अपलोड या अपडेट करने के लिए ) होता है ! वही पर एक पेन की आकृति बनी होती है जिसे टच करने पर आपकी पूरी प्रोफाइल ओपन हो जाती है जिसमे आवश्यक जानकारी दर्ज कर आप उसे जमा करते है तो आपकी प्रोफाइल अपडेट हो जाती है ! कृपया ध्यान दे : - 👇 - प्रोफाइल में अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज करें ! - अपना ईमेल आई. डी. सही दर्ज करें !