प्रदेश कांफ्रेंस मीटिंग सम्पन्न Share on

News Image

अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ

प्रदेश कॉन्फ्रेंस मीटिंग सम्पन्न

आज दिनांक 06 अक्टूबर को अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ की प्रदेश स्तरीय कॉन्फ्रेंस मीटिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए निम्न निर्णय लिए गए—

🔹 प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की मैन्युअल बैठक जल्द से जल्द आयोजित की जाए।

🔹 रात्रि कालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया जाए।

🔹 प्रवास दल की बैठकें सभी जिलों में आयोजित कर संगठन की गतिविधियों एवं कार्ययोजना को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे संगठन के निर्णयों को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

जय युवा संघ 🚩

जय युवा शक्ति ✊

प्रदेश मीडिया प्रभारी

मोहनलाल मकवाना

📱 मो. 9754849099