ब्लोग्स

युवा संघ परिवार की केन्द्र / प्रदेश एवं जिला प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई ! Share on

कल दिनाँक 30 मई 2026 क ोसंगठन की कॉन्फ्रेंस मीटिंग में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए ! कल की मीटिंग्स के महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार है : - # # *पदाधिकारियो की सक्रियता*- जितने भी पदाधिकारी आपकी कार्यकारिणी में है वे सक्रिय होने चाहिए ! *सक्रियता का अर्थ : -* - सक्रियता से तात्पर्य यह है कि पदाधिकारी जो पद संगठन में मिला है उसके अनुरूप कार्य करे ! - मीटिंग और बैठकों में उपस्थिति - नए सदस्यो को जोड़े - सामाजिक कार्यक्रमो में संगठन से जुड़ने के लिए आह्वाहन करे ! - एप के माध्यम से रोजाना कम से कम एक सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाए या महीने में कम से कम 20 सदस्य जोड़े ! - विवाह / व्यवसाय की माह में कम से कम एक प्रविष्ठि अपने माध्यम से जोड़े ! - सेक्टर योजना के कार्य मे सक्रिय भूमिका निभाए ! - सकारात्मक रहे और अन्य साथियो को भी सकारात्मक बनाए ! *# # जिला कार्यकारिणी पर तत्काल अतिरिक्त प्रभारी की नियुक्ति : -* प्रत्येक जिले पर प्रदेश से कार्यकारिणी से एक जिम्मेदार और सक्रिय व्यक्ति को अतिरिक्त प्रभारी बनाए जो जिला कार्यकारिणी की संगठनात्मक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेगा जैसे : - - जिला कार्यकारिणियों को पूर्ण करना, - जिले के माध्यम से तहसीलो को पूर्ण करना, - तहसील कार्यकारिणी पर जिलों से जिम्मेदार और सक्रिय व्यक्ति को अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त करना, आदि ! साथ ही जिला कार्यकारिणी के सम्पूर्ण क्रियाकलापो के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होगा तथा अतिरिक्त प्रभारी सीधे सीधे प्रदेश प्रमुख अर्थात प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी को रिपोर्ट करेगा ! ( अतिरिक्त प्रभारी की जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रदेश प्रमुख से चर्चा करें ! ) *# # संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियो की व्यवस्था करना :-* संगठन में संमस्त कार्यकारिणियों के निष्क्रिय पदाधिकारियो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुक्त कर कार्यकारिणी में सहयोगी के रूप में सदस्य बना कर साथ रखे और जिम्मेदार पदों पर समाज के ऊर्जावान और सक्रिय लोगो को जिम्मेदारी देवे ! ( सक्रियता की परिभाषा ऊपर स्पस्ट की जा चुकी है ! ) *विशेष : -* भविष्य में यदि जो निष्क्रिय साथी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते है तो उन्हें महत्वपूर्ण एवं उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी जावेगी ! *# # जिलों द्वारा माह में एक बार मैन्युअल बैठक करना और उसमें प्रवास दल के सदस्यो को आमंत्रित करना !* ( प्रवास दल के सदस्यो का चुनाव राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, प्रभारी मिलकर तय करेंगे ! ) *# # पदाधिकारियो के वार्षिक शुल्क की जो व्यवस्था उसे बिना किसी विलंब के जमा करना होगा !* # # जो पदाधिकारी कॉन्फ्रेंस एवं मैन्युअल बैठकों में लगातार उपस्थित नही हो रहे है उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी करे और यदि उनका जवाब संतोष जनक नही है या वे आगे भी अपने व्यवहार में बदलाब नही लाते तो उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में स्थान देकर उनकी जगह नई व्यक्ति को भार सोपे ! *# # समय समय पर प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्ता प्रदेश और केन्द्र की सम्मिलित जिम्मेदारी होगी !* उपरोक्त निर्णयों को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे !