ब्लोग्स

सुनील राठौर जी ( लुहारी ) को जुलाई माह में सर्वाधिक सदस्य बनाने पर मिला "प्रशस्ति पत्र" बने "चेम्पियन ऑफ द मंथ" Share on

समाज की मोबाइल एप्लीकेशन "गुजराती समाज" के माध्यम से **रेफरल प्रोग्राम** ( कार्यकर्ताओ / सदस्यो द्वारा अपने पंजीयन नंबर के माध्यम से अन्य सदस्यो को जोड़ना रेफरल प्रोग्राम कहलाता है ! ) के अंतर्गत जुलाई माह में ( 2026 ) सर्वाधिक 16 सदस्य जोड़कर श्री सुनील राठौर जी, प्रदेश शोशियल मीडिया प्रभारी( लुहारी, रतलाम ) "युवा संघ चेम्पियन ऑफ द मंथ" बन गए है ! श्री राठौर का यह कार्य संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, और संगठन में अपनी जिम्मेदारी के प्रति उनकी कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है ! ज्ञात हो कि श्री सुनील राठौर समाज की मोबाइल एप्लीकेशन के विमोचन से अभी तक ( मात्र 2 महिंनो में ) 20 सदस्यो को जोड़ चुके है, और सर्वाधिक सदस्यो को जोड़ने वाले कार्यकर्ता भी बन गए है ! देखते है अगस्त महीने में यह रिकॉर्ड टूटता है कि नही ! संगठन द्वारा उन्हे उनके इस उत्कृष्ट कार्य और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हर "युवा संघ चेम्पियन ऑफ द मंथ" प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है ! उनका यह कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा !