ब्लोग्स

युवा संघ Share on

युवा संघ की बैठक झाबुआ में सम्पन्न हुई ! *अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ* जिला झाबुआ की बैठक पेटलावद तहसील के ग्राम करडावद में बैठक का आयोज दिनाँक 26/10/2026 को सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक जी सोलंकी साहब उपस्थित रहे ! बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र प्रदेश एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी के साथ संवाद कर आगामी समस्त जिलो में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की शुरुआत किये जाने को लेकर था ! जैसे : - - प्रशिक्षण वर्ग सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी आयोजित करेगी, - प्रशिक्षण वर्ग की सम्पूर्ण जवाबदारी जैसे प्रशिक्षण वर्ग हेतु स्थान का चयन, भोजन व्यवस्था, आदि सभी जिम्मेदारी स्थानीय जिलो की होगी ! बैठक में सभी वक्ताओं ने संगठन के बारे में अपने-अपने विचार रखें साथ ही समाज मे संगठन की आवश्यकता, महत्व एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं अनेक उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित समाजजनो को संगठन का महत्व समझाया ! जिससे उपास्थित समाज जनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा झाबुआ जिले में समाज के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया ! *बैठक की अध्यक्षता झाबुआ जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी जी द्वारा की गई, बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जी सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबाराम जी बनिया, राष्ट्रीय महामंत्री बलदेव सिंह जी मकवाना, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश जी परमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जी टंडावी, मार्गदर्शक मंडल से उमराव सिंह जी गुजराती, उज्जैन जिला प्रभारी शंकर जी परमार, भारत जी हांरोड, समरथमल जी वर्मा, किशोर जी सोलंकी, अनुज जी धानक, संजय जी मकवाना, मिथिलेश जी टंडावी, रवि जी राठौर, बंटू जी सालवी, यश जी मकवाना, सुनील जी टण्डावी, चंचल जी सोलंकी, श्यामलाल जी सालवी, नैतिक जी चौहान, कुमारी कनक जी सोलंकी, हार्दिक जी सोलंकी आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे* *बैठक का संचालन प्रदेश सचिव मनीष जी चौहान ने किया व आभार भावेश जी चौहान द्वारा किया गया।*