ब्लोग्स

समाज का दिया समाज को लौटना प्रत्येक समाजजन का धर्म है ☝️ Share on

*समाज का दिया समाज को लौटना प्रत्येक समाजजन का कर्तव्य है :* ( *युवा संघ सेक्टर योजना अंतर्गत घर घर दस्तक एवं पंजीयन अभियान* ) *मोबाइल एप के माध्यम से तत्काल पंजीयन सुविधा का लाभ लेवे और अपनी समाज से जुड़े !* समय किसी का भी हो सबका किमती होता है, मूल्यवान होता है ! चाहे वह मजदुर वर्ग से हो, नौकरी पेशा हो, व्यापारी हो, धनवान हो या निर्धन ! *जीवन के व्यस्ततम समय में भी जिस प्रकार हम थोड़ा समय अपने आराध्य या पूज्यनियो की आराधना या पूजा पाठ आदि में समय देते है ! ठीक उसी प्रकार सामाजिक जीवन मे हमे समाज का दिया हुआ समाज को लौटने का कर्तव्य पूर्ण करना आवश्यक होता है !* साथ ही हमारे जीवन मे समाज के लिए भी एक हिस्सा होना ही चाहिए तभी हमारी कल्पनाओं के अनुरूप *शिक्षित, संस्कारित, संगठित और विकसित समाज* हमें प्राप्त हो सकेगा ! किन्तु उपरोक्त परिकल्पना को पूर्ण करने में समाज की भागीदारी और समाजजनो का योगदान भी अनिवार्य है ! *युवा संघ कि विचारधारा के अनुसार हमारा ऐसा मानना है कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति विशेष या संगठन विशेष का ना होकर समाज के एक - एक व्यक्ति का होना चाहिए तभी जाकर समाज मे अपेक्षित बदलाव सम्भव है !* *"बारिश की बूंदे भले ही छोटी हो, किन्तु उनका लगातार बरसना, बड़ी बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है !"* *"प्रयास भले ही छोटे हो किन्तु निरंतर होने चाहिए !* ठीक उसी प्रकार समाज मे समाज के एक अकेले व्यक्ति से नही, बल्कि समाजजनो के सम्मिलित और निरन्तर प्रयासों से ही समाज मे बड़े से बड़े बदलाव संभव हो सकते है ! यदि समाजजन ईमानदारी से अपना थोड़ा थोड़ा योगदान युवा संघ के साथ जुड़कर दे तो ! केवल किसी एक व्यक्ति के प्रयासों से और सिर्फ और सिर्फ सुझावों से समाज मे सकारात्मक संभव नही, यदि वाकई में समाज मे परिवर्तन देखना है तो संयुक्त प्रयास से और सबके सहयोग से संभव हो सकता है ! *🙏 इसलिए सुझाव के साथ साथ सहयोग भी दिजिए ! 🙏* *एक दिन समाज के नाम* *समाज में बिखरे पड़े अनमोल मोतियों को चुन कर एक सुत्र में पिरोने का जो भागीरथी संकल्प युवा संघ ने लिया है उस माला के एक मोती आप भी है !* युवा संघ *सेक्टर योजना अंतर्गत समाज के घर घर दस्तक* देकर और *युवा संघ पंजीयन अभियान* में शामिल हो कर इस कारवां को आगे बढ़ाएं ! ये जिम्मेदारी सभी सम्माननीय साथियों, समाजजनों, माताओं, बहनों, भाईयों और युवा साथियों की है ! *🤝🏻आओ मिलकर साथ चलें 🤝🏻* *युवा संघ दस्तक एवं पंजीयन अभियान* *✊जय युवा संघ... *...जय युवा शक्ति ✊* *अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ ( भारत )*