ब्लोग्स

सम्मान समारोह Share on

*संत कबीरदास का प्रकट उत्सव पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान* *गुजराती बलाई युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन* जावरा- अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ द्वारा कबीर प्रकट उत्सव लुहारी स्थित कैलाश बाबू की धर्मशाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए बोर्ड कक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंबाराम वानिया, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुजराती, प्रदेश प्रभारी छोटेलाल डोडिया के साथ कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रकाशचंद मातानिया जावरा ने किया। श्री सोलंकी ने समाज को आधुनिकता के साथ समाज के मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेबसाइट से अवगत करवाया। श्री वानिया जी द्वारा कबीर साहेब के जीवन दर्शन से समाजजनों को अवगत करवाया।युवा संघ के जिला अध्यक्ष छगनलाल गोयल एवं जिला प्रभारी लाल बहादुर चौहान ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिले एवं तहसील स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। आभार सुनील राठौर लुहारी ने माना।