ब्लोग्स

दीपावली मिलन समारोह 22 नवम्बर 2026 Share on

दीपावली मिलन समारोह में उज्जैन जिले की रहेगी महत्वपूर्ण भागीदारी, युवा संघ की टीम करेगी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन उज्जैन। सकल श्री गुजराती बलाई समाज द्वारा आगामी 22 नवंबर 2026 को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस आयोजन में उज्जैन जिले की ओर से युवा संघ की भागीदारी महत्वपूर्ण रहने वाली है। समारोह में अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी माननीय नवलसिंह जी ओसवाल, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुजराती तथा अखिल भारतीय बलाई समाज एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवलाल बोराना विशेष रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में उज्जैन जिले की ओर से युवा संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश बारोड़ एवं जिला प्रभारी शंकर परमार के नेतृत्व में युवा साथियों की सहभागिता रहेगी। उज्जैन जिले की युवा संघ टीम द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं। दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, प्रेम और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं के बीच संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उज्जैन जिले की युवा संघ टीम ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में सहभागिता करने की अपील की है। उज्जैन जिले की यह सहभागिता सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के समर्पण का परिचय देगी। स्थान :- सिद्धि विनायक गार्डन चंदूखेड़ी बड़नगर रोड़ उज्जैन समय :- सुबह 11 बजे से आरंभ लोकेंद्र परमार उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी